Home / News / सड़क चौड़ीकरण योजना से व्यापारी नाराज, आर-पार की लड़ाई को तैयार।

सड़क चौड़ीकरण योजना से व्यापारी नाराज, आर-पार की लड़ाई को तैयार।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी

कस्बा पुरकाजी में लोक निर्माण विभाग द्वारा भूराहेड़ी में 60 फुट ओर कस्बा पुरकाजी के बीच में 55 फुट पर निशान लगाए जाने से व्यापारियों और किसानों में आक्रोश पनप रहा है इसी के विरोध में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में व्यापारियों और किसानों की संयुक्त बैठक नगर पंचायत पुरकाजी सभागार में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नेपाल सिंह ने तथा संचालन मोनू प्रधान ने किया लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरकाजी में तोड़फोड़ की कार्यवाही करने पर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी में बाईपास बन चुका है कोई तोड़फोड़ नहीं होनी दी जायेगी आंदोलन के लिए तैयार हैं।
पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में व्यापारियों एवं किसानों के संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी बाईपास बन चुका है अब पुरकाजी में को लोक निर्माण विभाग कहा जहाज उड़ाना चाहता है पहले अलीगढ़, सीतापुर, शाहजहांपुर में सड़क चौड़ी करे उसके बाद पुरकाजी में नम्बर आयेगा। चौधरी राकेश टिकैत ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चार पांच और नगर पंचायतें फारूकी को सौंप दो उनका भी उद्धार कर देगा। पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किसी का एक कौना भी बिना सहमति के टूटने नहीं देंगे पुरकाजी में कोई भी अनावश्यक हस्तक्षेप ना करे वरना आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहे।
विकास शर्मा जिला पंचायत सदस्य चरथावल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने चरथावल में भी तानाशाही दिखाई थी लोगों के पूरे जीवन की कमाई के मकान और दुकानों को तोड़ने का निशान लगाया था लेकिन हमने तानाशाही नहीं चलने दी।
चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारुकी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भूराहेड़ी से पुरकाजी की तरफ मात्र पांच पांच फुट सड़क चौड़ी की जा रही है लेकिन भूराहेड़ी में 60 फुट और पुरकाजी में 55 फुट पर निशान लगाकर व्यापारियों और किसानों का उत्पीड़न करने का लक्ष्य है हम गलत कार्यवाही नहीं होने देंगे। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग मनमर्जी से निशान लगा रहा है मनमर्जी नहीं चलने दी जायेगी।
इस मौके पर योगेश शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, दीपक माहेश्वरी, निर्दोष जैन, लाला नवीन कुमार, संदीप गोयल, रॉबिन गोयल, वंश अग्रवाल, सुखपाल बेदी, धर्मेंद्र मित्तल, कपिल मित्तल, संजीव गोयल, अकील खान, इरशाद फरीदी, वीरेंद्र टाइप वाले, डॉक्टर पंकज, पप्पू कर्नवाल, संजीव खुलकर, रेवती रमन, अंकित गोयल, हाजी सलीम , अफसर प्रधान, मोहित, विकास, आदि सैकड़ों व्यापारी और किसान मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now