Home / Updates / तीन महीने की मेहनत पर पानी! वापसी के बाद फिर चोटिल हुए ऋषभ पंत…..

तीन महीने की मेहनत पर पानी! वापसी के बाद फिर चोटिल हुए ऋषभ पंत…..

भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत की वापसी पर फैंस को झटका लगा, जब उन्हें शनिवार को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा था, जहां भारत ए की टीम 108 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी।

सुबह के सत्र में पंत पहले बाएं हाथ पर गेंद लगने से चोटिल हुए और कुछ देर बाद ग्रोइन में चोट लग गई। दोनों ही बार गेंदबाज शेपो मोरेकी की तेज अंदर आती गेंदों ने उन्हें परेशान किया। दो बार मेडिकल ब्रेक लेने के बावजूद दर्द बढ़ता गया, जिसके बाद पंत को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनकी जगह ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट गंभीर न हो और वह जल्द मैदान पर लौटें।

Tagged:
[post-views]
Share
Now