इस सावन काशी विश्वनाथ में टूटे सारे रिकॉर्ड भक्तों ने किया दिल खोल के दान….

इस बार सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दान के सारे रिकॉर्ड टूट गए। पिछली बार की अपेक्षा श्रद्धालुओं ने पांच गुना ज्यादा चढ़ावा चढ़ाया है।

सावन में 1.63 करोड़ 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई और 16.89 करोड़ रुपये दान दिया है।

काशी विश्वनाथ धाम का नव्य-भव्य स्वरूप में आना ऐतिहासिक घटना रही तो लोकार्पण के बाद का दो साल भी कई मायने में ऐतिहासिक रहा।

इसमें सबसे खास रहा श्रद्धालुओं की संख्या का लगभग 20 गुना हो जाना। श्री काशी विश्वनाथ धाम पहले 3000 स्क्वायर फीट में था।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मंदिर न्यास ने सुविधाएं बढ़ाईं। पेयजल, छाया, मैट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम किया।

सफाई पर विशेष ध्यान दिया। सुगम दर्शन के लिए 50 कर्मचारी कार्यरत हैं। सफाई व्यवस्था में दो सौ कर्मियों व दर्शनार्थियों की बेहतर सुरक्षा, सुविधा के लिए सौ कर्मियों को लगाया गया है। वही वृद्ध व दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क व्हीलचेयर की व्यवस्था है।

Share
Now