Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दीपावली पर मुफ्त में कचरा उठाएगा ये नगर निगम, इन नंबरों पर करें कॉल

पटना :दुर्गापूजा के बाद अब दीपावली और छठ के लिए नगर निगम ने सफाई की विशेष योजना बनाई है। दीपावली में निकलने वाले सूखे कचरे को नगर निगम विशेष रूप से लोगों के घर वाहन भेजकर उठाएगा। जिनके घर से अधिक मात्रा में कूड़ा निकलने की संभावना होगी वैसे लोग इस सुविधा का लाभ मुफ्त में उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको निगम के संबंधित अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल कर सूचना देनी होगी।
सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। दीपावली को लेकर घरों की सफाई अब शुरू होगी। सालभर का कचरा और अनपुपयोगी सामान घर से बड़ी मात्रा में निकलता है। इसको लेकर घर वाले भी परेशान होते हैं और सड़कों पर भी कूड़ा डाल देते हैं। इस दीपावली लोग अपने घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क पर नहीं फेंकें, इसलिए नगर निगम ने एक पहल की है।
एनसीसी और बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली में सफाई के दौरान अधिक मात्रा में कूड़ा अगर निकला है तो उसे सड़क के किनारे नहीं रखें, बल्कि अंचल के सिटी मैनेजर को कॉल पर सूचना दें और पता बता दें। इसके बाद सिटी मैनेजर समय बताएंगे और आपके घर कूड़ा वाहन भेजकर कूड़ा उठवा लेंगे। वहीं पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि लोगों के बीच सिटी मैनेजर का नंबर जारी कर दिया जाएगा।

कूड़ा उठाने के लिए यहां करें कॉल
अंचल सिटी मैनेजर का नंबर
नूतन राजधानी – 8434031248
कंकड़बाग अंचल – 9264447441

रिपोर्ट- दिव्या श्रीवास्तव

Share
Now