आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हल हे में नया एआई संचालित तीर्थयात्री कमान और नियंत्रण केंद्र (ICCC) का उद्घाटन किया। जिसको भारत का सबसे पहला ऐसा केंद्र बताया जा रहा है, इसे मंदिर प्रशासन और तीर्थयात्रियों की सुविधाएँ को और बेहतर बनाने के लिया बनाया जा रहा है इस केंद्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ ये है यह भीड़ का सही समय पर अनुमान लगाता है, और कतारों को भी तेजी से नियंत्रित करता है साथ ही मंदिर की सुरक्षा और साइबर खतरों पर भी निगरानी करता है।
कैसे मदद करेगा एआई:
उन्नत कैमरे और 3D मानचित्रों के साथ लाइव डैशबोर्ड पर निगरानी।
कतारों का पूर्वानुमान और भीड़ प्रबंधन।
सुरक्षा और साइबर खतरों की त्वरित पहचान।
वास्तविक समय में डेटा प्रोसेस करके तुरंत कार्रवाई।
साथ ही आपको बता दे की मंदिर में लगे 6,000 से ज्यादा एआई कैमरे है ये कैमरे हर मिनट लाखों डेटा पॉइंट प्रोसेस करते हैं और प्रतिदिन करोड़ों घटनाओं को मॉनिटर करते हैं। जिसके तीर्थयात्रियों को साफ-सुथरी कतारें, त्वरित मदद और हर कदम पर सही जानकारी मिलती है। वहीं, प्रशासन को सुरक्षा और संचालन की बेहतर समझ मिलती है, जिससे किसी भी समस्या को जल्दी हल किया जा सके।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






