दोहरे हत्याकांड से दहल उठा ये ज़िला , प्रेमी ने प्रेमिका और उसके पति को दी ये खौफनाक …..

मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की सिटी कॉलोनी सोमवार देर रात दोहरे हत्याकांड से दहल गई। मंगलवार सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो लोगों में हड़कंप मच गया। कॉलोनी निवासी आबाद के घर में आबाद और उसकी पत्नी जुबैदा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उनका मासूम बच्चा एक तरफ कोने में रो रहा था। इस दृश्य को देखकर कोई भी यह नहीं समझ पा रहा था कि आखिर किसने बेरहमी से दंपती की हत्या की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि हत्या के आरोपी युवक के आबाद की पत्नी जुबैदा के साथ प्रेम संबंध थे। सोमवार रात वह जुबैदा के घर ही रुका था। देर रात उसने प्रेम संबंध के चलते पति और पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

मेरठ में सोमवार रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक दंपती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

दंपती के घर पर ही रुका था आरोपी
ब्रह्मपुरी स्थित सिटी कॉलोनी निवासी आबाद और उसकी पत्नी जुबैदा की धारदार हथियार से सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। आरोप है कि जुबैदा के पास एक युवक का आना-जाना था। पति के पूछने पर वह उसे मुंह बोला भाई बताती थी। उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि यह युवक रात में उनके घर पर ही रुका हुआ था

बाल-बाल बचा मासूम
बताया गया कि दंपती की हत्या के बाद आरोपी ने उनके एक बच्चे को भी मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह किसी तरह सुरक्षित बच गया। इस घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी एसपी सिटी और एएसपी सीओ ब्रह्मपुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस की जांच में सामने आया मुख्य आरोपी का नाम समीर है जो कंकरखेड़ा का रहने वाला है। आबाद की पत्नी जुबैदा के उससे प्रेम संबंध बताए गए हैं। आबाद ने छह साल पहले ही जुबैदा से शादी की थी। जुबैदा उसकी दूसरी पत्नी थी, जिससे समीर के संबंध होने बताएं गए। इसी बात को लेकर समीर ने दंपती की हत्या की है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

Share
Now