Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

दुनियां का सबसे हठी आदमी आज किसानों के आगे झुक गया, चढूनी का PM मोदी पर तंज…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन कृषि कानून के वापिस लेने के ऐलान के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने अपना पहला बयान जारी किया है। चढूनी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनियां का सबसे हठी आदमी किसानों के आगे आज झुक गया है। उन्होंने कहा कि अभी भी हैं कई मुद्दे पेंडिंग। शहीद हुए किसानों को मुआवजा और एसएसपी को पक्का करने पर अभी तक कोई चर्ची नहीं की गई है। चढूनी ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से बैठक की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब तक संसद में ये कानून रद्द नहीं होते, तब तक विश्वास नहीं किया जा सकता। इस आंदोलन को चलने 1 साल से ज्यादा हो चुके है। अबतक इस आंदोलन में 700 लोग की मौत हो चुकी है। कई किसान इस दौरान घायल भी हुए। अखिरकार किसानों का मेहनत रंग लाई और मोदी सरकार को ये कानून वापिस करन पड़े।

Share
Now