Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

प्रदेश में मौसम ने ली करवट पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में गिरा तापमान….

प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाको से मैदान तक ठंड बढ़ गई है।तो कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई।

बता करें राजधानी देहरादून की तो पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में बादल छाए हैं। वहीं, शहर में सुबह का अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक लुढ़का है।

वही पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। जबकि देहरादून में बादल छाए रहेंगे।
वही हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share
Now