राजधानी दून में मौसम ने एक बार फिर ली करवट दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज…..

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली।

राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मसूरी में भी बादल जमकर बरसे। 

वही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

वही अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।

Share
Now