स्विमिंग पूल बना कत्लगाह 40 सेकंड तक छटपटाते रहा जान बचाने के लिए !आखिर डूब गया किसी ने भी नहीं दिया ध्यान….

आगरा के ताजगंज में बने वंडर पार्क के स्विमिंग पूल में युवक के डूबने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में युवक अपने दोस्तों के साथ पूल में नहाता दिख रहा है। नहाते-नहाते वो पूल में सबसे गहरे एरिया में चला जाता है। वहां पर वो डूबने लगता है, लेकिन उसके दोस्त उसे देख नहीं पाते हैं। वो बचने के लिए 40 सेकेंड तक छटपटाता है, लेकिन किसी का ध्यान उसकी ओर नहीं जाता। इसके बाद वो पूल में डूब गया।

शुक्रवार को डूबने से आसिफ की हुई थी मौत

ताजगंज में एसआरएस वंडर पार्क में स्विमिंग पूल में शुक्रवार को 35 साल के युवक आसिफ की डूबने से मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वो पूल में डूब गया था। युवक की मौत के बाद अब उसके डूबने का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक अपने पांच-छह दोस्तों के साथ पूल में नहा रहा है। वो पहले अकेले दूसरे पूल में नहा रहा था। वहां से निकलकर वो दूसरे पूल में नहाने पहुंचा। उसके साथ उसके दोस्त भी पानी में मस्ती कर रहे हैं।

नहाते समय वो अपने दोस्तों से अलग हो गया। वो पूल के किनारे में अकेला चला गया। फिर वो पूल की दीवार को पकड़कर गहरे वाली साइड में जाने लगता है। जैसे ही वो गहरे पानी में जाता है वैसे ही उसका बैलेंस गड़बड़ा जाता है। वो पानी में डूबने लगता है। बचने के लिए हाथ-पैर मारता है, लेकिन बच नहीं पाता। उससे कुछ दूरी पर उसके दोस्त खडे़ होते हैं, लेकिन वो उसको देख नहीं पाते हैं।

आसिफ पानी में छटपटाता रहता है, करीब 40 सेकेंड तक वो बचने के लिए कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता। पानी में जाने के 5 सेकेंड बाद वो एक बार फिर से ऊपर आता है, लेकिन इसके बाद वो डूब जाता है।

जब आसिफ नहीं दिखा तब मची हलचल
युवक के दोस्त अपनी मस्ती में थे। उनका ध्यान आसिफ की ओर नहीं गया। जब काफी देर तक आसिफ नहीं दिखा तब उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। चारों तरफ देखा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने स्वीमिंग पूल के कर्मचारियों को बताया।

Share
Now