आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड केयर सेंटर में आग लग गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। आग बुझाने का काम पूरा हो गया है। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय अस्पताल में 22 मरीजों का इलाज चल रहा था। तो वही सूचना के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आ रहा है।
विजयवाड़ा इलाके में एक स्वर्ण पैलेस नाम का होटल है। इस होटल को प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर बनाया था। बताया जा रहा है कि कोविड केयर सेंटर में 22 मरीज भर्ती थी। रविवार सुबह करीब 5 बजे अचानक यहां आग लग गई।आग लगने के बाद होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और ऐंबुलेंस पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। शुरुआत में अंदर से लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अस्पताल की आग बुझा ली गई है।
इस मामले में अभी तक आग की चपेट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। और अन्य कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।आंध्र प्रदेश के डीसी मोहम्मद इम्तियाज ने बताया, ‘हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। अस्पताल में करीब 22 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हम पूरी बिल्डिंग को खाली कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल सकेगा।’
इस घटना में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने दुख जताया है। उन्होंने शोक भी व्यक्त किया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बचाव के उपाय करने और आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती करने का निर्देश दिए हैं।
इससे पहले 6 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद में नवरंगपुरा इलाके के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में आग लगी थी। यह आग अस्पताल के आईसीयू में लगी थी। इस अग्निकांड में 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी मरीज कोविड पॉजिटिव थे। 50 से ज्यादा मरीजों को फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू कराया था।
आंध्र प्रदेश के कोविड केयर सेंटर में आग लगने से स्थिति हुई गंभीर, अभी तक 7 लोगों ने गंवाई जान।
