आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जंयती ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठ में कार्यक्रम सम्पन्न…


46 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
5 हजार से अधिक भक्तों ने किया भंडारे प्रसाद ग्रहण।
कार्यऋम में बटुकों द्वारा हुआ मंत्रोपचार
सैकड़ों दंडी स्वामी,संत समागम रहा मौजूद
अहिल्या बाई होलकर त्रि शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम हुए आयोजित
समारोह में राजनेता,शासन प्रशासन के अधिकारियों की रही मौजूदगी।

सम्रग़ भारत वर्ष सुख संपति को प्राप्त करे -जगदगुरू शंकराचार्यस्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ
उतर भारत का एकमात्र ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा जगदगुरू शंकराचार्य भानपुरा पीठ मठ में आद्य जगदगुरू सांस्कृतिक भवन रेवा तट पर हुए महत धर्म आध्यात्म को समर्पितआद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के पावन पर्व पर श्री मद देवी भागवत मूल पाठ, बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार ,अहिल्या बाई होलकर की त्रि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत 28 अप्रैल से निरंतर चल रहे कार्यक्रम में जगदगुरू शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठ शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ राज्य का कल्याण शास्त्र , संपत प्रथानुसार कर्तव्य पालन से होता हे। लोकमाता देवी अहिल्या बाई त्रिशाब्दी वर्ष कार्यक्रम में इस बात को कहा।कार्यऋम में होलकर वंश के श्रीमत उदय सिंह राजे ने लोकमाता अहिल्या देवी के परोपकार और उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया कि भारत वर्ष में लोकमाता अहिल्या देवी का यश उनके प्रजा हित कार्यों में अक्षुण्ण हे । जो हमारे लिएअनुकरणीय हे। अहिल्या देवी त्रि शताब्दी वर्ष की सचिव माया सिंह ठाकुरने अपनी ओजस्वी वाणी से लोक माता देवी अहिल्या बाई के पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया के कार्यों को परिचित कराते हुए लोकधर्म का अनुसरण कर राष्ट्र चुनौती यों का डटकर सामना करनेकी बात कही । राष्ट्रीय संत अन्ना महाराज ने भानपुरा की धरती की प्रशंसा करते हुए होलकर महाराजा यशवंत राव के राष्ट्र प्रेम ओर देश सेवा के कार्यों को याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष झालावाड़ हर्षवर्धन शर्मा ने शंकराचार्य जी द्वारा किए गए तप एवं सनातनी संस्कृति का वर्ण न किया।
जगद्गुरु शंकराचार्य समिति के प्रमुख पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने अहिल्या देवी के लोक कल्याणकारी कार्य कों रेखांकित कर भानपुरा में यशवंत राव होलकर महाविद्यालय की सौगात का उल्लेख कर मठ में भारत के कोने कोने से पधारे भक्तों का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात भानपुरा नगर में आद्य जगदगुरू शंकराचार्य जयंती का जुलूस निकला जिसमें जुलूस में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ, युवाचार्य स्वामी वरुणेंद्र जी तीर्थ, सैकड़ों दंडी स्वामी,भक्त मंडली मौजूद रहे। जुलूस का पुष्प वर्षा,आतिशबाजी, जल पान, अल्पाहार करवाकर स्वागत सत्कार किया। जगह जगह स्वागत द्वार में स्वागत किया । लगभग 4 घंटे चला नगर शोभायात्रा जुलूस।
देर रात्रि तक कार्यऋम जारी रहा ,जुलूस का पश्चात प्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें 5 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद का आनंद प्राप्त किया
जुलूस में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष झालावाड़ संजय जैन “ताऊ”, विहिप झालावाड़ _बारा विभाग मंत्री संदीप श्रोत्रिय, पूर्व सभापति नगर परिषद झालावाड़ मनीष शुक्ला, संजीवनी हॉस्पिटल राजकुमार व्यास,प्रमोद व्यास,अभय सिंह, अजय सिंह,भीम सिंह चंद्रावत, विवेक दुबे, अक्षय शर्मा,रुद्र पाराशर, सर्वज्ञ शुक्ला,डॉ भावेश बोहरा,प्रमोद शर्मा, दिनेश मामा,मनोज शर्मा,विनोद गौतम श्रीराम, महेंद्र पाण्डेय, कमलेश राठौर,सुरेश कनेरिया,विनोद व्यास, जितेंद्र टेलर, सहित भानपुरा के आसपास,चितौड़,नीमच,हरियाणा,पंजाब,उत्तरप्रदेश,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,छत्तीसगढ़,दिल्ली,हापुड़,गाजियाबाद सहित कई प्रदेश के भक्त मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार प्रद्युम्न भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now