Home / News / थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक से छेडखानी करने वाले वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने नाबालिक से छेडखानी करने वाले वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

रिपोर्ट संजय मिश्रा चित्रकूट
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यापल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम द्वारा नाबालिक से छेडखानी करने वाले वांछित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि 23.07.2025 को एक ग्राम वादी द्वारा थाना कोतवाली कर्वी पर सूचना दी कि अभियुक्त नरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सुरजीत उर्फ चुन्ना निवासी अण्डौली थाना कमासिन जनपद बांदा द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ बुरी नियत के साथ छेड़खानी की गयी जिसके चिल्लाने से वादी व वादी के परिवारजनों के आने पर अभियुक्तगण द्वारा लाठी डंडो से मारपीट करते हुये गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी । जिससे वादी के पिता सर पर गंभीर चोट आने से मौके पर बेहोश हो गये। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0स0 461/25 धारा 65(1),333,110,115(2),351(3),352 बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट बनाम1.नरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सुरजीत उर्फ चुन्ना निवासी अण्डौली थाना कमासिन जनपद बांदा 2. शिवप्रसाद पुत्र केदारनाथ 3.गयाप्रसाद पुत्र केदारनाथ निवासीगण नारायनपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 05.09.2025 को उ0नि0 श्री कौशल सिंह व उनकी टीम ने मु0अ0सं0 मु0अ0स0 461/25 धारा 65(1),333,110,115(2),351(3),352 बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के वाँछित अभियुक्त नरेन्द्र यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now