सनातन विरोधी राजद का हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करना का ही सिर्फ काम रह गया है :अरविन्द सिंह…

पटना, 30 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि सनातन विरोधी राजद का हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना ही सिर्फ़ काम रह गया है। राजद के नेता और इनके विधायक मां दुर्गा के बारे में अपशब्द बोलते हैं तो कभी इनके मंत्री श्री राम जी को अपमानित करने का काम करते हैं।

जहां भारतीय जनता पार्टी हिन्दुओं की आस्था को सम्मान देते हुए अपने किए हुए राम मंदिर निर्माण के वादे को पूरा करने जा रहा है, वहीं 550 साल की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को श्र नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा हैं और भगवान श्री राम टेन्ट से भव्य राम मंदिर में स्थापित होने जा रहा हैं।

वहीं राजद के नेता सिर्फ हिन्दुओं के आस्था और हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का काम कर रहा और जो हिन्दू देवी-देवताओं को गाली देते हैं। किसी धर्म विशेष का वोट के लिए हिन्दुओं को गाली देना और अपमानित करना उनकी आराध्या को राजद की प्रवृत्ति बन चुकी है।

उनपर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव जी का विशेष कृपा बना रहता है और यह लोग सिर्फ वोट बैंक की स्वार्थ की राजनीति करने के लिए हिंदुओं और हिंदू देवी देवताओं को नीचा दिखाने का काम करते रहते हैं।

Share
Now