Home / News / राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक उपखण्ड भरवारी के. एल. यादव

राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक उपखण्ड भरवारी के. एल. यादव

उत्तरप्रदेश/कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

भरवारी पुरानी बाजार से हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

कौशाम्बी….पुरानी बाजार भरवारी मे पुलिस चौकी से हर घर तिरंगा यात्रा निकली अभियान कार्यक्रम के निमित्त पैदल तिरंगा यात्रा में उपखण्ड अधिकारियो भरवारी के एल यादव ने सहभागिता कर संबोधित किया साथ रहे अवर अभियंता भरवारी नन्हेंलाल एवं tg2 सर्वेश
ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है यह यात्रा लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है जिससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके साथ ही तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का आभार जताने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का उद्देश्य है।
15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकाल कर और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा तिरंगा यात्रा में उपखंड भरवारी के कर्मचारी और कुछ सभासदों के साथ सुनील सभासद एवं बिजली विभाग भरवारी के कर्मचारी मनमोहन. ठाकुर. विजय.राम मोहन एवं अन्य लोग रहे मौजूद

Tagged:
[post-views]
Share
Now