Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

विमान के पहियों के पास बैठा शख्स! माइनस 50 डिग्री पर किया सफर….

लोग फ्लाइट पर चढ़ने के सपने देखते हैं। अपने पहले सफर को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह की चीजें करते रहते हैं। लेकिन सोचिए कोई शख्स विमान के लैंडिंग गियर पर बैठकर चला आए तो यह हैरान करने वाली बात होगी। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने विमान के लैंडिंग गियर के पास बैठकर यात्रा की है। इस शख्स की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं

माइनस 50 डिग्री और 33,000 फीट की ऊंचाई पर अमेरिका का एक शख्स बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ढाई घंटे का हवाई सफर कर के सुर्खियों में आ गया। मामला दरअसल अमेरिकन एयरलाइंस में सामने आया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वाटेमाला से मियामी जाने वाले एक विमान में ये शख्स विमान के अंदर नहीं बल्कि विमान के लैंडिंग गियर में बैठा था। जब वो बैठा तो लोग उसे देख नहीं पाए, इतना ही नहीं विमान उड़ान भरने के बाद करीब दो घंटे 30 मिनट तक हवा में रहा और ये शख्स वहीं बैठा रहा।

हैरानी की बात ये भी है कि शख्स वहां से टस से मस नहीं हुआ। मियामी में जैसे ही विमान लैंड हुआ, लोग वहां से उतरने लगे और हवाई अड्डे के कर्मचारी अपने काम में लग गए। तभी अचानक किसी कर्मचारी की नजर शख्स पर पड़ी। ये शख्स लैंडिग गियर पर बैठा हुआ था और एकदम सिकुड़ा हुआ वहीं बैठा था। दो कर्मचारियों ने उसे वहां से निकाला और उसे अस्पताल ले गए, उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्वाटेमाला से मियामी पहुंचने में विमान ने करीब दो घंटे 30 मिनट लिए। तब तक ये शख्स 33,000 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग गियर के पास ही बैठा रहा। इस शख्स की तस्वीरें सामने आते ही लोग चौंक गए कि कैसे यह जीवित बच गया।

Share
Now