Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

केजरीवाल तक आ पहुंची जांच की आंच, जानिए दिल्ली सरकार की नई शराब नीति…..

दिल्ली में शराब घोटाले का मामला इन दिनों देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है।

मुख्यमंत्रीजी केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को पेश होने के लिए बुलाया है। इस मामले में आप सांसद संजय सिंह को भी इसी महीने गिरफ्तार किया गया था। संजय सिंह अभी भी सलाखों के पीछे हैं। 

केजरीवाल को समन जारी होने के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह पार्टी को खत्म करने की साजिश है।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा AAP को खत्म करने पर तुली है। हर तरफ से खबर है कि 2 नवंबर को AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले में एजेंसिया 80 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. कविता भी शामिल हैं।

कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।केजरीवाल से सीबीआई ने पूछताछ की थी।

Share
Now