Join Us

ओवैसी और मोहन भगवत का डीएनए एक..

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुटकी ली है।

दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत पर निशाना साधा है और पूछा है कि अगर हिन्दू-मुस्लिम सबका डीएनए एक ही तो इस हिसाब से मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए भी एक ही होगा।

दरअसल, बीते दिनों आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, भले ही वे किसी भी धर्म के हों।

मोहन भागवत के इसी बयान पर दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीहोर में तंज कसा और कहा कि अगर हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक ही है, तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून का क्या मतलब?

तो इसका मतलब है कि मोहन भागवत और ओवैसी का डीएनए एक ही है।

Share
Now