अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने लिखा पत्र
कोरबा// कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग में स्थित रिलेक्स इन होटल से लेकर गौ माता चौक (सीतामणी) तक सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते आए दिन वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन, एम्बुलेंस, सवारी बसें, दोपहिया वाहन एवं राहगीर सभी खतरे के बीच गुजरने को मजबूर हैं। कभी भी गंभीर दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी हुई है।
निवासियों ने प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधार कार्य नहीं किया गया, तो किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की







