Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

शराब पीने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष ,जमकर हुए पथराव व गोलीबाज़ी में गयी महिला की जान…

शामली…कांधला

.शामली शराब पीने को लेकर हुए विवाद में झगडे में जमकर लाठी डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। झगडे में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल महिला को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

दरअसल पूरा शामली के कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में सहेन्द्र तथा सतपाल पक्ष में शराब पीने को लेकर 2 माह पूर्व में भी विवाद हो गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में समझौते को लेकर कई बार पंचायत भी हुई तथा मामला क्षेत्र के एक नेता के यहां पहुंचे पर उन्होंने मामले में तीन गणमान्य लोगों को दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने की जिम्मेदारी सौपी थी।
बार बार पंचायतों के बाद भी दोनों पक्षों में कोई सहमति नही बन पाई थी। मंगलवार की देर शाम एक बार फिर दोनों पक्षों में शराब पी रहे सत्यपाल पक्ष के लोगों का विरोध करने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डन्डे चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते झगडा इतना बढ गया कि सतपाल पक्ष के लोगों ने हथियार निकालकर फायर करने शुरू कर दिए। इसी दौरान सहेन्द्र की भाभी गजना पत्नी चन्द्रपाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी भाभी ललतेश पत्नी ओमबीर की हालत गोली लगने से नाजुक बनी हुई है। मामले में कई लोग चोट लगने से घायल है।घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने के बाद हुई मौत के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने गजना को मृत घोषित कर दिया। जबकि ललतेश की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Share
Now