दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर सुमेरपुर।) लव जिहाद का आरोप लगाकर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने कस्बे के देवगांव रोड में पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीडित ने अभियुक्त अबान खान पुत्र मौलाना खान, निवासी कमलेश तिराहा, थाना सुमेरपुर द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने प्रभाव में लेकर नाम व पहचान छिपाते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की तहरीर दी थी। पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने पर धर्म परिवर्तन से इंकार किए जाने पर अभियुक्त द्वारा उक्त अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया। साथ ही अभियुक्त व उसके पिता मौलाना खान द्वारा वादी व उसके परिवार को लगातार दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर धारा 64(1)/62/351(3)/61(2) बी0एन0एस0, धारा 67A आई0टी0 एक्ट, 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत अभियुक्त अबान खान पुत्र मौलाना खान व मौलाना खान पुत्र अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अभियुक्त अबान खान को देवगांव रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के द्वारा उपयोग में लाया गया मोबाइल फोन के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मोबाइल फोन देवगांव रोड़ के पास जंगल में छिपा रखा है। मोबाइल फोन की बरामदगी के दौरान अभियुक्त ने पहले से ही छिपाकर रखे अवैध तमंचा व कारतूस मौके से ही झाड़ियों से निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जबावी कार्यवाही में अभियुक्त अबान खान के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके पर ही अवैध तमंचा एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया तथा उसे उपचार हेतु भेजा गया, पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनूप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा।






