Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

विपक्ष में तनातनी: इंडिया अलायंस से बाहर होगी कांग्रेस , नाराज AAP के नेता गठबंधन के अन्य दलों से….

जैसे जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में भारी नाराजगी है। दिल्ली में दोनों पार्टी के अलग अलग चुनाव लड़ने के फैसले बाद मामला और ज्यादा पेचीदा हो गया। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने में ही जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक आप इसके लिए गठबंधन में शामिल दूसरे दलों से बात करेगी।

दरअसल कांग्रेस ने कल ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट और व्हाइट पेपर जारी किया था। साथ ही यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेताओं के इसी एक्शन से आप नाराज हैं।आप नेताओं को लग रहा है कि कांग्रेस दिल्ली में बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है।

Share
Now