Home / Events / तहसीलदार का वाहन चालक मिला मृत हालत में-पुलिस जांच जारी

तहसीलदार का वाहन चालक मिला मृत हालत में-पुलिस जांच जारी

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा (ईएमएस) जानकारीके अनुसार कोरबा तहसीलदार का वाहन चालक उत्तरा कुमार कश्यप नामक व्यक्ति का शव बालको के लाल घाट में देर शाम मिला है।
बताया जा रहा है कि उत्तरा कुमार कश्यप सुबह से ही घर से निकला हुआ था और वह मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन करने का आदी था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन से उसकी मृत्यु हुई हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद मार्ग कम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

[post-views]
Share
Now