Home / News / तालिब जैदी बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…

तालिब जैदी बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…

दिल्ली/सहारनपुर।
बिहार में एनडीए की मजबूत साझीदार राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी औपचारिक दस्तक दे दी है। पार्टी ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा में अहम नियुक्ति की है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एम. जाफरी ने तालिब जैदी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विस्तार

उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार की राजनीति में एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरी है। बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायकों की मौजूदगी और एनडीए सरकार में सक्रिय भागीदारी के बाद अब पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ अनुभवी चेहरों को सौंपी जा रही हैं।

नियुक्ति पत्र जारी

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एम. जाफरी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की सहमति से तालिब जैदी को उत्तर प्रदेश में संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैदी प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

तालिब जैदी का बयान

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तालिब जैदी ने कहा,

“मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी और एस. एम. जाफरी जी का अत्यंत आभारी हूँ। बिहार में पार्टी जिस तरह सामाजिक न्याय की अलख जगा रही है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य एनडीए गठबंधन को सशक्त करना और अल्पसंख्यक समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।”

संगठन विस्तार की तैयारी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पार्टी का फोकस युवाओं, शोषितों और अल्पसंख्यक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने पर रहेगा।

[post-views]
Share
Now