झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत जिला झालावाड़ के तत्वाधान में दिनांक 19-12-2025 को डॉ. संदीप निर्मल एवं डॉ प्रियांशु परेता के द्वारा सेवा भारती सेवाधाम छात्रावास में छात्रो को स्वर्ण प्राशन करवाया गया जिसमे सेवाधाम के अधीक्षक दिनेश जी उपस्थित रहे इसके पश्चात साईं मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय झालावाड़ में छात्रो का स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें भी स्वर्णप्राशन कराया गया । डॉ संदीप निर्मल ने बताया की आज 16 वर्ष से कम आयु के कुल 140 छात्र छात्राओं को स्वर्णप्राशन करवाया गया स्वर्णप्राशन एक आयुर्वेदिक रोग प्रतिरोधक उपाय है जो 16 संस्कारों में से एक प्रमुख है इसमें शुद्ध स्वर्ण भस्म, गोघृत ,मधु ,ब्राह्मी,शंखपुष्पी,आदि मेध्य औषधियों से निर्मित किया जाता है । डॉ प्रियांशु परेता ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार स्वर्ण भस्म पाचन तंत्र को मजबूत करता है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है स्वर्णप्राशन मेधा , बुद्धि ,ध्यान को विकसित करता है बच्चो को वायरल रोगों से बचाता है सुनने ,देखने, बोलने संबंधित क्रियाओं का विकास करता है हड्डियों एवं मांसपेशियों के विकास में सहायक है यह सामान्य एवं असामान्य शिशुओं की मानसिक व शारीरिक वृद्धि करता है ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रेमलता खण्डेलवाल , श्रीमती ममता निर्मल, वर्तिका खंडेलवाल, निकिता, श्रीमती योगिता ,रवि रेगर मौजूद रहे ।







