आपको बता दे की महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बकरार है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए हैं, जिससे महाराष्ट्र सरकार के गठन पर फैसला लेने के लिए मुंबई में होने वाली महायुति की अहम बैठक स्थगित कर दी गई है। साथ ही शिवसेना के एक दूसरे नेता संजय शिरसाट ने बताया कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटों में कोई बड़ा फैसला लेंगे। और उन्होंने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे क्योंकि उनकी दिलचस्पी महाराष्ट्र की राजनीति में है। गुरुवार रात दिल्ली में जब उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तब भी वह अस्वस्थ थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन की जीत के बाद से, मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दोनों ही इस पद के प्रमुख दावेदार हैं शिंदे ने अपने समर्थकों से कहा है कि वे मुंबई में उनके समर्थन में इकट्ठा न हों, बल्कि महायुति गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान दें ताकि महाराष्ट्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके।
रिपोर्ट:- कनक चौहान