Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग , अपनो द्वारा किए गए याद…

सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है।

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को राजधानी के भैंसाकुंड में होगी। उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। उनके आवास पर लोगों का तांता देर रात तक लगा रहा।
मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई से उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर चार्टर प्लेन द्वारा शाम 4.10 बजे लाया गया।

शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थिव शरीर सहारा शहर से (आज )बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे रवाना किया जाएगा।

बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

Share
Now