Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

20 दिन बाद आरिफ से मिल बेताब हुआ सारस! निकलने दौड़ा लेकिन हर तरफ से था कैद….

कानपुर के चिड़ियाघर में मंगलवार को 20 दिन बाद आरिफ और सारस की मुलाकात हुई। सारस ने जैसे ही अपने दोस्त को देखा वो चिल्लाते हुए खुशी से अपने बाड़े में उछलने लगा। आरिफ ने सारस को उड़ने के लिए कहा तो वह बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा। सारस अपनी गर्दन को हिलाते हुए और चोंच निकालते हुए अपने पंख भी फड़फड़ाने लगा।

ये सब देखकर आरिफ की आंखों से आंसू आ गए। आरिफ और सारस की मुलाकात का 2 मिनट 15 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। 9 अप्रैल को सारस के क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को चिड़ियाघर में जाने की इजाजत दी थी। इससे पहले सोमवार को आरिफ ने अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। अखिलेश ने ट्वीट किया था- यूपी सरकार सारस को आजाद कर दे।

सपा विधायक के साथ गए आरिफ
आरिफ कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ जू पहुंचे थे। 27 मार्च को कानपुर दौर पर आए अखिलेश यादव भी सारस से मिलने कानपुर जू पहुंचे थे। सारस के क्वारैंटाइन होने के चलते अखिलेश को CCTV से उसे दिखाया गया था। अखिलेश के साथ उस वक्त आरिफ भी थे।

Share
Now