Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

कोरोना की रफ्तार: संक्रमण के मामले में भारत होगा पहले स्थान पर…?

भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले संक्रमण की तेज रफ्तार की ओर इशारा करने लगे हैं। विशेषज्ञ भी गणितीय मॉडल के आधार पर भारत में संक्रमण की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। भारत में इस संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों से भी ज्यादा है।

भारत में संक्रमण की वृद्धि दर अमेरिका और ब्राजील दोनों देशों से दुगनी यानी कि 3.3 फीसदी है। अमेरिका में यह दर 1.8 और ब्राजील में 1.9 फीसदी है। विश्व में अब तक संक्रमण की सबसे ज्यादा वृद्धि दर 4.7 फीसदी दक्षिण अफ्रीका में दर्ज की गई है। जोधपुर आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर रीयो एम जॉन के मुताबिक, भारत में संक्रमण की बढ़ती हुई दर गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही है। अमेरिका और ब्राजील में काफी हद तक पीक देखने को मिल चुका है, लेकिन भारत में अभी पीक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल सबसे ज्यादा दैनिक औसत मरीज अमेरिका में 52,221, ब्राजील (30,628) और भारत में 23,084 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

वहीं हर दिन मौतों के आंकड़ों में सबसे आगे ब्राजील है। ब्राजील में रोज औसतन 825, अमेरिका में 601 और भारत में 549 लोगों की मौत हो रही है। प्रो. रीयो एम जॉन ने बताया कि पांच-पांच दिन के आंकड़ों के गणितीय आकलन के आधार पर वृद्धि दर आंकी जाती है।

Share
Now