Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

 सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती,जानिए पूरी खबर….

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। वही कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया है।

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

इन दिनो लोकसभा चुनाव करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। अभी हाल-फिलाल मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

Share
Now