(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा के प्रमुख समाजसेवी इकबाल अहमद ने आज एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए श्रीनाथ बाबा सेवा ट्रस्ट को दों डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किए। इस पुनीत कार्य के प्रेरणा स्रोत नगर पालिका रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी रहे, जिनकी प्रेरणा से प्रभावित होकर इकबाल अहमद ने यह सहयोग ट्रस्ट को समर्पित किया इस अवसर पर श्री नाथ बाबा मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी महाराज ने इकबाल अहमद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महंत कौशलेंद्र गिरी महाराज और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इकबाल अहमद जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के लिए सेवा भाव रखते हैं बताया गया कि इकबाल अहमद पूर्व में भी कई मस्जिदों में डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराने, निर्धन गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करने तथा अन्य कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान एखलाक कुरैशी, पूर्व सभासद मुनव्वर अली, दाउद अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इकबाल अहमद के इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इकबाल अहमद ने कहा कि उनका व्यवसाय कोलकाता में है, लेकिन जन्मस्थल रसड़ा होने के कारण यहां से विशेष लगाव है। जब भी रसड़ा आते हैं तो समाज और जरूरतमंदों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आगे भी हर संभव सहयोग जारी रखने की बात कही।






