Home / News / थप्पड़ बाज SDM सस्पेंड!निजी जीवन में भी पांच बच्चे दो पत्नियों ऐसी कहानी….

थप्पड़ बाज SDM सस्पेंड!निजी जीवन में भी पांच बच्चे दो पत्नियों ऐसी कहानी….

राजस्थान में सस्पेंड किए गए SDM छोटू लाल शर्मा अब सिर्फ अपने थप्पड़ वाले वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं।

छोटू लाल शर्मा की पहली शादी उनकी कॉलेज फ्रेंड पूनम से हुई थी। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान ही प्रेम संबंध बने और परिवार की रज़ामंदी से उन्होंने शादी की। लेकिन कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और आखिरकार तलाक हो गया।

इसके बाद साल 2024 में छोटू लाल ने दीपिका व्यास से दूसरी शादी की। दीपिका फिलहाल उनके साथ रहती हैं और बताया जा रहा है कि उनके साथ 5 बच्चे भी रहते हैं जिनमें उनके खुद के और उनके दिवंगत भाई के बच्चे शामिल हैं।

छोटू लाल शर्मा का कहना है कि भाई की मौत के बाद उन्होंने उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी भी खुद उठाई है।

बता दें, हाल ही में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now