मणिपुर में हालात बेकाबू भीड़ ने BJP नेताओं CM,3 मंत्री और 06 विधायकों के घरों पर किया हमला कर्फ्यू जारी इंटरनेट भी…..

मणिपुर में हालात शांत हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। राज्य में कर्फ्यू जारी है और साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। मणिपुर के कई जिलों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने कर्फ्यू लगाया है। राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी है। आपको बता दे की इंफाल घाटी में एक दिन पहले लोगों ने हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किए और राज्य के तीन मंत्रियों तथा छह विधायकों के आवास पर भी हमला किया और घरों में तोड़फोड़ की और उनकी संपत्तियों में आग लगा दी।

साथ ही आपको बता दे की इंफाल घाटी के नागरिक समाज संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था ‘‘मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति’’ (सीओसीओएमआई) ने उग्रवादियों पर 24 घंटे के भीतर सैन्य कार्रवाई करने की मांग की है। मणिपुर में हाल के दिनों में कई घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। इस बीच, विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से इस्तीफे की मांग की है।मणिपुर में स्थिति पर केंद्र सरकार भी नजर रख रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। मणिपुर में स्थिति को लेकर लोगों में चिंता है, लेकिन राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Share
Now