Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…..

द्वारका और शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में स्वामी स्वरूपानंद ने रविवार को आखिरी सांस ली। उनका निधन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुआ है। उनके निधन की खबर सुनते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

भोपाल: हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु और द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का आज निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में स्वामी स्वरूपानंद ने रविवार को आखिरी सांस ली। उनका निधन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित गोटेगांव के पास बने झोतेश्वर धाम में हुआ है। हाल ही में उनका जन्मदिवस मनाया गया था। इस पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो उनके अन्य भक्त माने जाते हैं उन्होंने जाकर उन्हें बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया था।

पिछले कुछ दिनों से बीमार बताए जा रहे थे स्वामी स्वरूपानंद
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के पास बद्री आश्रम और द्वारकापीठ की जिम्मेदारी थी। उनका जब निधन हुआ तब वह अपने आश्रम में ही थे। बताया जाता है कि स्वामी स्वरूपानंद पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका नरसिंहपुर जिले में स्थित झोतेश्वर आश्रम में ही इलाज चल रहा था। आज दोपहर बाद अपने आश्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वरूपानंद के आखिरी समय में आश्रम में रहने वाले उनके शिष्य उनके पास थे।

स्वामी स्वरूपानंद के भक्तों में शोक की लहर, आश्रम पर जुड़ने लगी भीड़

इधर जैसे ही स्वरूपानंद के बृह्मलीन में होने की खबर बाहर आई है, भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आश्रम पर उनके भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। काफी संख्या में लोग झोतेश्वर आश्रम पर पहुंच गए हैं।

Share
Now