लिफ्ट देने के बहाने कार में सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ वारदात शुक्रवार रात को हुई थी। वहीं थाने में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र करीब 19 साल है।

केरल के कोच्चि से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय मॉडल के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस मामले में एर्नाकुलम दक्षिण पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कार में वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल महिला एक अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि युवती के साथ वारदात शुक्रवार रात को हुई थी। वहीं थाने में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र करीब 19 साल है। इस घटना के बाद वह फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वह राजस्थान की रहने वाली है और पेशे से एक मॉडल भी है।

कोच्चि में एक बार में आयोजित डीजे पार्टी में गई थी पीड़िता
वहीं दूसरी ओर, हिरासत में लिए गए तीन लोग त्रिशूर के कोडुंगल्लूर के रहने वाले हैं। पीड़िता के दोस्त ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत के अनुसार, कोच्चि में एक बार में आयोजित डीजे पार्टी चल रही थी। जिसमें पीड़िता भी गई थी, पार्टी के दौरान वह किसी कारण गिर गई थी, जिसके बहाने तीन लोगों ने उसे कार में बिठा लिया।

तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया
इसके बाद कथित तौर पर तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर उन्होंने उसे कक्कनाड में उसके आवास पर छोड़ दिया। वहीं इस मामले की इन्फोपार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई और फिर मामला एर्नाकुलम साउथ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया, जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था। वहीं आगे की जांच जारी है।

Share
Now