संभल मस्जिद सर्वे, अब तक 3 लोगों की मौत,, प्रशासन और पुलिस की लापरवाही आई सामने..अखिलेश बोल मुद्दे से ध्यान…

संभल

UP के संभल में मस्जिद पर दोबारा सर्वे को लेकर हुए पर विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में बीस से अधिक पुलिस कर्मी और दो दर्जन लोग चोटिल हो गए। 3 लोगों की माैत की खबर है

हिंसक घटना में अब तक तीन युवकों की मौत की खबर है, हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतकों की पहचान रोमान, बिलाल और नईम के तौर पर की गई है। इसके अलावा बीस से अधिक पुलिसकर्मी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है

संभल की सड़कों पर छाया सन्नाटा

संभल शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा समेत सभी प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग कर आम लोगों को रोका गया है। जो लोग इन रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें डाइवर्ट करके अन्य मार्गों से भेजा जा रहा है। शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हिंसक घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

मुसलमान शांति बनाए रखें, कोर्ट में मजबूती से लड़ेंगे कानूनी लड़ाई: मौलाना शहाबुद्दीन

उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को बवाल हो गया। सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और आगजनी की। इससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। संभल में हुए बवाल के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है

अखिलेश यादव ने लगाया ये बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसक घटना पर यूपी सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये एक गंभीर घटना है. मस्जिद का सर्वे पहले ही हो चुका था लेकिन सुबह-सुबह सर्वे करने वाली टीम को जानबूझकर दोबारा भेजा गया। ताकि माहौल खराब किया जा सके और चुनावी मुद्दों पर कोई चर्चा न हो सके। खबर है कि कई लोग घायल हुए हैं और एक 3 की जान चली गई है।

Share
Now