Join Us

शालिनी से फातिमा बनी युवती-पति संग वीडियो जारी कर बताया अपनी जान को खतरा…..

  • सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कानपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है।
  • वीडियो में जो युवती है वो कानपुर के बर्रा इलाके की बताई जा रही है।
  • युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है।

कानपुर:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो कानपुर का बताया गया है। वीडियो में एक युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है। कहा जा रहा है कि कानपुर की रहने वाली शालिनी यादव परीक्षा देने के बहाने घर से निकली और धर्म परिवर्तन करके प्रेमी मोहम्मद फैजल से निकाह कर लिया।

युवती ने अपना भी शालिनी से बदलकर फिजा फातिमा रख लिया है। युवती ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने वीडियो के जरिए परिवार वालों से उसकी और पति मोहम्मद फैजल की जान का खतरा बताया है। वीडियो वायरल करके युवती ने सुरक्षा की मांग की है।

वहीं मामला लव लेहाद का बताया जा रहा है।युवती ने आठ अगस्त को सोशल मीडिया पर दी थी निकाह की जानकारीकानपुर की रहने वाली 22 वर्षीय शालिनी यादव 29 जून को पेपर देने के लिए लखनऊ के लिए निकली थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला सका। युवती के भाई किदवई नगर थाने में शालिनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आठ अगस्त को शालिनी ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करके कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद फैजल से शादी की बात का खुलासा किया था। साथ ही यह भी बताया था कि उसने धर्म परिवर्तन भी कर लिया। उसने शालिनी यादव बदलकर फिजा फातिमा नाम भी रख लिया है। 

Share
Now