हरिद्वार में सनसनीखेज मामला साधु बने वकील ने साध्वी से किया दुष्कर्म Video भी बनाया पुलिस ने किया गिरफ्तार….

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में पुलिस ने एक साधु को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा।

आरोपी अशोक कुमार वर्मा, जो पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 साल तक वकालत कर चुका था, ने संपत्ति के लालच में अपने ही आश्रम की साध्वी के साथ दुष्कर्म किया और उसके अंतरंग वीडियो और अश्लील मैसेज वायरल कर दिए।

मामला तब सामने आया जब पीड़िता साध्वी ने कनखल पुलिस आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। साध्वी ने अपनी शिकायत में कहा कि अशोक कुमार ने उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया।

आरोपी अशोक कुमार, जो साधु बनकर आश्रम में निवास कर रहा था, का उद्देश्य साध्वी के साथ संबंध स्थापित कर संपत्ति पर कब्जा करना था। आरोपी ने सांसारिक जीवन छोड़कर साधु बनकर हरिद्वार में एक प्रमुख आश्रम में जगह ली, जहां वे महंत स्वामी नित्यानंद के निधन के बाद खुद को आश्रम का अधिकारी बनाने का प्रयास करने लगा।

जब साध्वी ने उसे महासचिव पद से हटा दिया और आश्रम में आने से मना किया, तब उसने उसके अंतरंग वीडियो को वायरल कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू की और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदला, लेकिन पुलिस ने अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share
Now