Home / News / वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम शर्मा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम शर्मा का निधन

देवबंद। नगर के वरिष्ठ पत्रकार गोविंदराम शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और पिछले कई ‌वर्षों से ह्रदय रोग से पीड़ित थे। उनके निधन पर पत्रकारों, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने दुख जताया है।
आबकारी मार्ग निवासी गोविंदराम शर्मा ने विभिन्न समाचारों पत्रों में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। उन्होंने अपनी लेखनी से गरीबों के हकों की लड़ाई लड़ी और उन्हें उनका हक दिलाया। वह कई वर्षों से बीमार थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर से उनके आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया। देवीकुंड स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, पूर्व विधायक माविया अली, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रेस एसोसिएशन व नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल, राजेश गुप्ता समेत पत्रकार मुमताज अहमद, अथर उस्मानी, समीर चौधरी, राजकुमार जाटव, ओमवीर सिंह आदि ने दुख जताया

Tagged:
[post-views]
Share
Now