Join Us

कद्दावर नेता कैप्टेन अजय सिंह यादव को कांग्रेस आला कमान सौंपे बड़ी ज़िम्मेदारी: नज़ीफा ज़ाहिद

जयपुर

हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव को कांग्रेस आला कमान दे बड़ी ज़िम्मेदारी ये बात पूर्व कांग्रेस नेता नज़ीफा ज़ाहिद ने प्रेस वार्ता में कही.

नज़ीफा ज़ाहिद ने बताया के पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव कांग्रेस पार्टी के एक बड़े कद्दावर नेता हैँ सदन में विपक्ष के नाते बड़ी भूमिका निभा चुके हैँ और सरकार में रहते हुवे हरियाणा में मीरपुर यूनिवर्सिटी की स्थापना करने वाले भी कैप्टेन अजय सिंह यादव है,

और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर रहते हुवे जनता की भरपूर सेवा की,जब जब कांग्रेस पार्टी खस्ता हालत में रही तभी कैप्टेन अजय सिंह यादव परिवार ने पार्टी की लाज रखी,,अगर कैप्टेन अजय सिंह के पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह जी के इतिहास पर प्रकाश डालें तो रेवाड़ी के प्रथम विधायक के रूप में 1952, 1957,1972 में तीन बार विधायक बनकर हरियाणा में सियासी दीवार मज़बूत बनाली थी,

अगर खुद कप्तान साहब के इतिहास पर नज़र डालें तो 1989 से लगातार 6 बार विधायक बनकर व प्रदेश में कई बार बड़े बड़े विभागों के राज्य के कैबिनेट मंत्री बने उनके पुत्र चिरंजीव राव भी जिन्होंने देशभर में मोदी लहर के बावजूद रेवाड़ी की विधानसभा सीट पर अपने पहले चुनाव मेँ ही बड़ी सफलता हासिल की,

नज़ीफा ज़ाहिद ने बताया के कांग्रेस आला कमान चंद नेताओं पर आधारित हो चुकी है पार्टी में कार्यकर्ताओं पर ध्यान कम दिया जा रहा है, कांग्रेस पार्टी अपने सीनियर नेताओं पर तवज्जो कम दे रही है यही कारण है के आज 70 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन पे दिन कम होता जा रहा है!

नज़ीफा ज़ाहिद ने कहा के अगर इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर व अपने वरिष्टठों पर लापरवाही बरती तो एक दिन ऐसा आएगा के कांग्रेस पार्टी का इतिहास सिर्फ किताबों के पन्नों पर रेहजायेगा,,

Share
Now