Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

एस०डी०एम और एस०डी० पी०ओ० बेलहर ने संयुक्त रूप से कावडिया पथ का किया निरीक्षण

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर राज कुमार सिंह अनुमंडल पदाधिकारी, बाँका एवं राज किशोर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेलहर द्वारा संयुक्त रूप से जिलेबियामोड़ से कटोरिया तक कावडिया पथ का निरीक्षण किया गया। जाॅच में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेलहर एवं कटोरिया भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में सार्वजनिक धर्मशाला, जिलेबियामोड़ में पूर्व में बनाये गए उप नियंत्रण कक्ष का छत क्षतिग्रस्त पाया गया। उपस्थित भेन्डर निलेश कुमार, को अविलम्ब उसे मरम्मति करने का निदेश दिया गया, तथा कुछ बाथरूम में सीट नहीं लगाया गया था, उसे अविलम्ब लगाकर चालू हालत में रखने का निदेश दिया गया। थाना प्रभारी बेलहर द्वारा जिलेबियामोड़ थाना न्यू बिल्डिंग के पास एवं नहर के निकट पुल के पास मनरेगा के तहत कांवडिया पथ में पी0सी0सी0 सड़क निर्माण किये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया। उक्त के दृष्टिगत कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), बेलहर को अविलम्ब कार्रवाई किये जाने का निदेश दिया गया। सुईया थाना प्रभारी द्वारा कहलगाॅव सेवा शिविर के पास अस्थायी पुलिस थाना बनाने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही अबरखा लहरनियाॅ स्कूल के न्यू बिल्डिंग में पुलिस बल के ठहरने के सम्बन्ध में बताया गया। कांवरिया पथ में भेन्डर द्वारा समतलीकरण का कार्य किया गया है किन्तु बालू नहीं बिछाया गया है। टंगेश्वर मुख्य पथ के पहले कांवरिया पथ में गढ्ढे पाये गए। बलसारा में कांवडिया पथ में गढ्ढे पाये गए। इस हेतु संवेदक से पत्राचार करने का निदेश दिया गया। डार्क जोन एवं वाच टावर का प्रतिवेदन भेजने हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कटोरिया को निदेशित किया गया। सभी रैन सेन्लटरों में रंग रौगन का कार्य किया जा रहा था। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Share
Now