अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने सौरभ सोनी।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष सौरभ सोनी अपनी जनसेवा की कार्यशैली को लेकर जनता के बीच में रहते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में हमेशा धार्मिक भावना से कार्य करने में आगे हैं। पूर्व में सौरभ सोनी को अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। जिनकी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा द्वारा पदोन्नति कर प्रदेष अध्यक्ष का दायित्व सौंपा हैं।
राष्ट्रीय महासचिव अशोक वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सर्राफ प्रिंस, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोनी एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की सहमति से अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सौरभ सोनी को उत्तरदायित्व दिया गया। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही उनके मित्रों एवं समाज जनों के द्वारा सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा।
इस दौरान सौरभ सोनी ने बताया कि हमारे संगठन का वरिष्ठ नेतृत्व जो हमें प्रदेश और सामाज हित में जो भी कार्य करने के लिए सौपेंगा उसका निर्वाहन हम लगन से करके कार्य करेंगे। उन्होंने अपने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया