Home / News / सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता

सत्या भूषण जैन ने पुणे में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में की सहभागिता

ब्यूरो रिपोर्ट दीपक गुप्ता

नई दिल्ली/पुणे। नारायण सेवा संस्थान द्वारा पुणे में दिव्यांगजनों के लिए 23 अगस्त 2026 को 3डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जापानी एवं जर्मन तकनीक से निर्मित इन आधुनिक कृत्रिम अंगों के माध्यम से दिव्यांगजनों को बेहतर गतिशीलता और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में सहायता प्रदान की जा रही है। शिविर में सत्या भूषण जैन ने विशेष रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने जितेंद्र दुदी, आईएएस एवं जिला कलेक्टर, पुणे, महाराष्ट्र सहित नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुविधा और उपयोग से संबंधित जानकारी भी दी गई। शिविर में उपस्थित अतिथियों ने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जाना तथा उनके उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।नारायण सेवा संस्थान देशभर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सा, पुनर्वास और कौशल विकास के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। सत्या भूषण जैन की उपस्थिति और सहभागिता ने कार्यक्रम को सामाजिक सेवा एवं मानवीय संवेदना का विशेष संदेश दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now