आखिर हार गई साक्षी मलिक’ कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान- यह रही वजह….

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए चीफ संजय सिंह चुने गए हैं। इससे पहले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह थे। लेकिन साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन आरोप लगाए थे। इसी वजह से वह चुनाव नहीं लड़े थे।

वहीं बृजभूषण के करीबी माने जाने वाले संजय चुनाव मैदान पर उतरे थे और उनका सामना कॉमन वेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत चुकी अनीता श्योराण से था। जहां उन्हें बंपर जीत हासिल हुई है। संजय सिंह के चुनाव जीतते ही साक्षी मलिक ने बड़ी बात कही है।

साक्षी मलिक ने कही ये बात
साक्षी मलिक ने कहा कि पूरा देश जानना चाहता है कि हम चुप क्यों हैं। बेटिंग के मनोबल को तोड़ने का काम अभी भी जारी है। हमने महिला अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड अब अध्यक्ष है। मैं अपनी कुश्ती त्यागती हूं।

Share
Now