Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

साक्षी महाराज की राकेश टिकैत को लेकर विवादित टिप्पणी बोले …

बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने गुरुवार को एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत को डकैत कहा। लखीमपुर खीरी की घटना पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। बिछिया में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं। हालांकि अन्य दल विकास की राह में अवरोध पैदा कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा मेढ़क की तरह दौड़ भाग कर भाजपा को घेरने का काम कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत नहीं बल्कि डकैत हैं।

Share
Now