बोले पूर्व राज्यपाल कांग्रेस सपा ने मुस्लिम लीडरशिप खत्म कर दी! छीन कर लेंगे अपना हक हमारे अंदर ताकत है…..

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने अपनी ही पार्टी पर हमला बोला है। कुरैशी ने कहा, कांग्रेस से मुसलमानों का सफाया कर दिया गया है। मैं 1972 से AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) का मेंबर था। आज मुझे भी बाहर कर दिया गया। मुझे अफसोस नहीं है।

कुरैशीन ने भोपाल में रविवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, आज मुस्लिम वर्ग इग्नोर फील कर रहा है। आज जो बॉडी (पार्टी की कार्यकारिणी या टीम) बनती है, चाहे सरकार की हो या पार्टी की, मुस्लिम को स्थान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी हो या समाजवादी पार्टी, इन पर सॉफ्ट हिंदुत्व छा गया है। इन्होंने रास्ता बदल लिया है। मध्यप्रदेश में 230 विधायक में 2 विधायक कांग्रेस से हैं, क्या तीर मार लिया। कांग्रेस ने अहसान कर दिया हम पर? कुरैशी ने कहा हम ताकत से आपसे अपना हक छीनेंगे। हमारे बाजुओं में ताकत है।

ओवैसी को बताया भाजपा का एजेंट

अजीज कुरैशी ने कहा, ओवैसी तो एजेंट है BJP का, दलाल है। जहां कांग्रेस को हराना हो या समाजवादी पार्टी को हराना हो, तो ओवैसी अपना कैंडिडेट खड़ा करता है। आप तो देख लीजिए। बिहार में, महाराष्ट्र में और जगह वह (ओवैसी) तो पूरा दलाल है।

आज हे राम और जय सियाराम की लड़ाई
अजीज कुरैशी ने कहा, आज दो चीजों में लड़ाई है- हे राम और जय सियाराम। गांधी जी को जब गोली मारी गई, तो उन्होंने आखिरी समय में हे राम कहा। जब गोडसे को पकड़ा गया, तो उसने जय सियाराम कहा। जो पार्टियां मजहब की तरफ हो गई हैं, मजहबी लिबास ओढ़ लिया है, हम उनके खिलाफ लड़ेंगे।

हम कांग्रेस में ही लड़ाई लड़ेंगे
कुरैशी ने कहा- हम कांग्रेस पार्टी में ही लड़ाई लड़ेंगे। जिनको जाना है, वो छोड़ कर चला जाए। जिन – जिन फोरम से टिकट मिलता है, वहां हम लड़ेंगे। भोपाल, सीहोर, रायसेन में हमारे नेता हुआ करते थे, यहां भी सफाया कर दिया। कुरैशी ने कहा किसी से भीख नहीं मांगूंगा। चाहे वह कमलनाथ हों या चाहे वह दिग्विजय सिंह, जमीन पर लड़ाई लड़ूंगा। जैसे आज लोगों को बुलाया है आगे भी बुलाऊंगा

Share
Now