थाना सरसावा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, महिला सहित 03 शातिर नशा तस्कर बाद पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार, कब्जे से 566 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 01 करोड़ रुपये), 02 मोबाइल फोन, 01 टाटा जैस्ट कार व अवैध असलहा/कारतूस बरामदः-*
अवगत कराना हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में नशा तस्करो के विरुद्व चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07-12-2021 को थाना सरसावा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा देहरादून अम्बाला हाईवे बाईपास रोड़ पर बने अण्डरपास से ग्राम झबीरन की तरफ सर्विस रोड़ से 03 शातिर नशा तस्कर क्रमशः 1-आसिफ पुत्र जमील अहमद अंसारी निवासी ग्राम खैलम थाना अलीगंज जनपद बरेली 2-फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी मौ0 सैदपुर निकट हाकिंग्स स्कूल थाना इज्जतनगर जनपद बरेली 3-नाजमा पत्नी आसिफ उर्फ बबलू निवासी ग्राम खायनम थाना अलीगंज जनपद बरेली को 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस, 566 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 करोड़ रुपये), विभिन्न कम्पनी के 02 मोबाइल फोन व 01 टाटा जैस्ट कार नं0 यूपी 25 सीटी-0823 सहित बाद पुलिस मुठभेड़ समय 13ः30 बजे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं। जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों के 02 अन्य साथी मौके से भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 416/21 धारा 307 भादवि, मु0अ0सं0 417/21 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 418/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 419/21 धारा 3/25/27/29 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किये गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-आसिफ पुत्र जमील अहमद अंसारी निवासी ग्राम खैलम थाना अलीगंज जनपद बरेली।
2-फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी मौ0 सैदपुर निकट हाकिंग्स स्कूल थाना इज्जतनगर जनपद बरेली।
3-नाजमा पत्नी आसिफ उर्फ बबलू निवासी ग्राम खायनम थाना अलीगंज जनपद बरेली।
फरार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1-अरविन्द उर्फ रोनी पुत्र रणवीर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा, सहारनपुर।
2-अंकित पुत्र रणवीर निवासी ग्राम झबीरन थाना सरसावा, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-02 अवैध तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस।
2-566 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 01 करोड़ रुपये)।
3-विभिन्न कम्पनी के 02 मोबाइल फोन।
4-01 टाटा जैस्ट कार नं0 यूपी 25 सीटी-0823।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह पैसा कमाने के उद्ेश्य से स्मैक को खरीदने व बेचने का काम करते हैं तथा पहले भी कई बार बरेली से झबीरन गांव में आकर फरार अभि0 अरविन्द उर्फ रोनी व अंकित के पास से माल को बेचते व खरीदते रहे हैं तथा गिरफ्तार अभियुक्त बरामदा गाड़ी में महिला को इसलिये रखते है कि रास्ते में पुलिस चैकिंग के दौरान कोई उनके ऊपर शक न करें। प्राप्त जानकारी अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उपरोक्त के विरुद्व जनपद बरेली में एनडीपीएस एक्ट व धोखाधड़ी के तहत मुकदमें पंजीकृत हैं तथा फरार अभियुक्त अरविन्द उर्फ रोनी व अंकित के विरुद्व भी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं, जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित् की जायेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ जारी हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-
1- धर्मेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष सरसावा, सहारनपुर।
2- अजय प्रसाद गौड, प्रभारी अभिसूचना विंग, सहारनपुर।
3- अजब सिंह, प्रभारी सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।
4-उ0नि0 नरेश कुमार, थाना सरसावा, सहारनपुर।
5-उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, थाना सरसावा, सहारनपुर।
6-है0का0 सुहेल खान, अभिसूचना विंग, सहारनपुर।
7-है0का0 अरुण राणा, स्वाट टीम, सहारपुर।
8-है0का0 संजीव कुमार, थाना सरसावा, सहारनपुर।
9-है0का0 बालेन्द्र राणा, थाना सरसावा, सहारनपुर।
10-है0का0 मुकेश कुमार, थाना सरसावा, सहारनपुर।
11-का0 विनीत हुड्डा, सर्विलान्स सेल, सहारनपुर।
12-का0 विनीत पंवार, स्वाट टीम, सहारनपुर।
13-का0 मोहित कुमार, अभिसूचना विंग, सहारनपुर।
14-म0का0 मोना चौधरी, थाना सरसावा, सहारनपुर।
सहारनपुर पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,जानिए नशे के सौदागर कैसे चढ़े हत्थे…..
