सहारनपुर
आबकारी विभाग
चार अभियुक्त चंडीगढ़ की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए
यह कार्य वाही आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव ने की है जिन्हें थोड़े दिन पहले ही सेक्टर 1 के चार्ज से हटा दिया गया जब तक इनके पास सेक्टर एक का चार्ज रहा इन्होंने शहर में अवैध शराब ,कच्ची शराब, को सर उठाने नहीं दिया और शराब पर ओवर रेटिंग नहीं होने दी सूत्र बताते हैं जिले में ओवर रेटिंग का खेल जारी है
समय से पहले शराब की दुकान खुल जाना 10:00 के बाद शराब की दुकान खुला रहना यह सब शिकायत है लगातार मिल रही है
सूत्र बताते हैं कुछ दिन पहले भी उप आबकारी आयुक्त सहारनपुर को भी यह शिकायतें मिली थी जिस पर उन्होंने संबंधित आबकारी निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए थे
आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव ने कई जिलों में अपनी सेवाएं दी है वहां के अधिकारी बताते हैं इनका काम करने का तरीका भ्रष्टाचार को खत्म करने का होता है
जिले के अधिकारी इनकी कार्य शैली को बर्दाश्त नहीं कर पाए और इनको सेक्टर 1 का चार्ज हटा दिया गया
तेज तर्रार आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह ने भी सेक्टर 2 में अपनी पूरी टीम के साथ कच्ची शराब, होटल और ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया और होटल स्वामियों को आबकारी नियम के बारे में समझाया
शराब की दुकानों के सेल्समैनों को भी उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है अगर ओवर रेटिंग की तो तुरंत मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया
सरसावा टोल पर किए जा रहे रात्रि कालीन चेकिंग में वाहन संख्या HR45 F 0608 को जब चेक किया गया तो उसमें रुद्रप्रयाग के तीन व्यक्तियों बृजभूषण, प्रदीप और राजेश द्वारा अंतरप्रांतीय विदेशी मदिरा/ बियर को वाहन चालक विलय के साथ चंडीगढ़ से लेकर उत्तराखंड के लिए ले जाया जा रहा थाl तलाशी के दौरान ऑल सीजन ब्रांड की 2 लीटर की कुल 9 बोतले, वजीर व्हिस्की ब्रांड की 12 बोतले, Royal Stag और मैजिक मोमेंट की दो-दो बोतले प्रत्येक की धारिता 750 ml, कुल 30 बल्क लीटर विदेशी तथा 9 केन 500 ml की बीयर बरामद की गई l कुल 34.5 ब.ली बरामदगी की गयी.
दौरान तलाशी अभियुक्त
के
कब्जे से 1,02,500 रुपये भी बरामद किए गए.
इस प्रकार सरसावा टोल पर रात्रि कालीन चेकिंग में एक चार पहिया वाहन, 34.5 ब.ली लीटर शराब बरामद कर 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सरसावा में सुसंगत धाराओं में चालान किया गयाl चालान आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव द्वारा किया गया व आबकारी निरीक्षक श्री संजीव कुमार सिंह मय हमराह प्रधान आबकारी सिपाही कुलदीप सिंह, तथा आबकारी सिपाही देवेंद्र सिंह, बाबूलाल व मोहसिन शामिल रहे
रिपोर्ट
नीरज जॉय







