Home / News / सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में जनता की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह ने जनसुनवाई में जनता की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

आज दिनांक 02.08.2025 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय में पधारे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर विस्तार से जानकारी ली, संबंधित तथ्यों की पड़ताल की और फरियादियों को उचित आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं प्राथमिकता-आधारित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
MEDIA CELL, RANGE SAHARANPUR

Tagged:
[post-views]
Share
Now