चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, जानिए अब तक यूक्रेन संकट पर…

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर कहा है कि यूएस और अन्य सहयोगी शांत नहीं बैठेंगे और पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा। उधर पुतिन ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन उनके देश की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भारत में भी एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।

पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं: बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वह पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत है जहां इस समय हम हैं।

हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी: बाइडेन

हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। NATO के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

यूक्रेन संकट पर बाइडेन का रूस पर हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमलावर हैं। पुतिन ने इस युद्ध को चुना है और अब वह और उनका देश परिणाम भुगतेंगे। VTB सहित 4 और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाएंगे।

Share
Now